फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Women pot burst demonstration in Fatehabad, Villagers angry due to lack of drinking water supply

फतेहाबाद में महिलाओं का मटका फोड़ प्रदर्शन: पेयजल सप्लाई न होने से गुस्साए ग्रामीण, चंडीगढ़ हाईवे किया जाम

Sat, 01 Apr 2023 11:40 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 01 Apr 2023 11:40 AM IST
सार

फतेहाबाद के गांव बरसीन कई दिनों से पेयजल समस्या आ रही है। जिसके चलते ग्रामीणों ने चंडीगढ़ हाईवे को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की।

विज्ञापन
Women pot burst demonstration in Fatehabad, Villagers angry due to lack of drinking water supply
महिलाओं ने मटके फोड़ जताया रोष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के गांव बरसीन के ग्रामीणों का पेयजल की समस्या को लेकर शनिवार सुबह गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और सिरसा-चंडीगढ़ हाइवे को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने जनस्वास्थ्य विभाग पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं अपने सिरों पर मटके लेकर पहुंची। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन


जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों पर आरोप
ग्रामीणों ने बताया कि शहर के साथ लगते गांव बरसीन में पिछले लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। उन्होंने बताया कि सिरसा-चंडीगढ़ हाईवे को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है। जिससे गांव के आसपास की सड़क भी विभाग द्वारा तोड़ गई है। इस चक्कर में भूमिगत पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मरमम्मत का चलते देख उन्होंने विभाग को सूचित किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Sonipat: पहले दर्ज कराया झूठा मुकदमा, अब घर पर फायरिंग कर भागे, बिना नंबर प्लेट की थी कार
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने संभाला मोर्चा
ग्रामीणों का आरोप है कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी काम में ढिलाई बरतते रहे। उन्होंने बताया कि गांव में पेयजल आपूर्ति हुए आज 20 दिन से अधिक हो गए हैं। पेयजल की आपूर्ति न होने के कारण ग्रामीण बहुत परेशान थे, महिलाओं को दूर दराज खेतों से अपने सिर पर पानी ढोना पड़ रहा था, वहीं कुछ ग्रामीण पानी के टैंकरों द्वारा पानी ला रहे थे, मगर यह अपर्याप्त था। उधर की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जाम लगा रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया। 

जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी मौके पर बुलाया गया और पेयजल आपूर्ति लाइन की मरम्मत कर ठीक करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के मान मन्नोवल के बाद ग्रामीणों ने जाम तो खोल दिया, मगर सड़क के एक किनारे हो कर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक गांव में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित नहीं होती तब तक वे यहीं रहेंगे और अगर शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति नहीं हुई तो वे दोबारा जाम कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed